भोपाल.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्पूर्ण विश्व को एकता, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने वाले सिक्ख धर्म के संस्थापक महान संत गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नमन किया है। चौहान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व को एकता, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने वाले सिक्ख धर्म के संस्थापक, महान संत गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि परमार्थ तथा मानवता की सेवा को समर्पित गुरुनानक देव जी के लोक कल्याणकारी विचारों का अखण्ड आलोक सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

More Stories
उज्जैन खेलों का हब बनने की ओर है अग्रसर : मुख्यवमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रपति पद का अपमान किया सुश्री ममता बनर्जी ने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में डॉ. अजय खरे के 12वें स्मृति व्याख्यान का आयोजन