मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ब्लडी डैडी का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म ब्लडी डैडी के पोस्टर में शाहिद कपूर बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी हैं। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि इसका टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।
बताया जा रहा है कि फिल्म ब्लडी डैडी ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद अंडरकवर कॉप के रोल में दिखने वाले हैं। फिल्म में वह अपने बेटे को छुड़ाने के लिए दुश्मनों से टक्कर लेते हुए दिखेंगे। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। 'ब्लडी डैडी' को फ्रेंच फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।

More Stories
माइकल जैक्सन बायोपिक का भारत में धमाका, दो दिनों में 10.5 करोड़ का कलेक्शन
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में 90% की छलांग
प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा