नई दिल्ली.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है। केजरीवाल ने एक्स पर कहा “आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज़्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है।”
उन्होंने कहा “एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने आख़िर में सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की स्थापना 26 नवंबर 2012 को हुई थी।

More Stories
ममता बनर्जी का बड़ा यू-टर्न: भाजपा को रोकने के लिए वाम दलों से गठबंधन के संकेत
थलापति विजय से 9 गुना ज्यादा अमीर निकलीं तमिलनाडु की यह विधायक, लॉटरी किंग की पत्नी होने से चर्चा में
तमिलनाडु: विजय के समर्थक ने लगाई खुद को आग, TVK में सरकार गठन की देरी से बढ़ी नाराजगी