मनीला
फिलीपींस के क्वेजोन प्रांत में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कैंडेलारिया शहर में दो मंजिला घर में जब आग लगी, उस वक्त घर के अंदर 69 वर्षीय एक महिला और उसके पांच पोते-पोतियां थे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।
स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजे लगी आग पर डेढ़ घंटे बाद काबू पा लिया गया।
पुलिस ने कहा कि एक पड़ोसी ने आग की लपटें उठती देखी और परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए मदद के लिए चिल्लाया।

More Stories
पेरू में 3000 से घटकर 500 हुए हम्बोल्ट पेंग्विन, अब ‘सुपर अल-नीनो’ का खतरा
पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैनाती, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर और 10 हजार सैनिक भेजे