नई दिल्ली
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शुक्रवार को फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। नवदीप सैनी ने गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ गुरुवार (23 नवंबर) को शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। नवदीप सैनी ने 23 नवंबर 2023 को अपना 31वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर उन्होंने शादी की। हालांकि सैनी ने शादी किस जगह पर की, उसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''तुम्हारे साथ हर दिन प्यार का दिन है। आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला किया। 23.11.23 को हम अपनी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, जिसके लिए हम आपके आशीर्वाद और प्यार की कामना करते हैं।'' नवदीप सैनी द्वारा शेयर शादी के पोस्ट पर भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने कमेंट किया है और उन्हें शादी के लिए बधाई दी है।
स्वाति अस्थाना कौन है?
स्वाति अस्थाना और नवदीप सैनी काफी समय से दोस्त थे। स्वाति के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वह फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है, जहां वह डेली व्लॉग शेयर करती हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नवदीप सैनी नजर आए थे। दिल्ली के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उनकी टीम पंजाब से सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। टूर्नामेंट के दौरान सैनी सात मैचों में केवल चार विकेट लेने में सफल रहे। सैनी ने भारत के लिए 2 टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं। सैनी ने अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए पदार्पण किया। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं, इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं।

More Stories
IND vs WI: केएल राहुल का नाबाद शतक, रोहित के 92 रन से भारत ने खड़ा किया 351 रनों का पहाड़
मोहसिन नकवी का सपना चकनाचूर, जन-गण-मन पर सावधान खड़ी रही पाकिस्तान टीम, भारत का दबदबा
रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर पूरे किए 10 हजार रन, सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा