जबलपुर
एक समय था जब प्याज के दाम ने लोगो की आंखों से आंसू निकल दिए थे। अब प्याज के बाद टमाटर भी उसी रास्ते पर चलता नजर आ रहा है। बाजार में टमाटर के बढ़ते दामों ने लोगो को टमाटर कम खाने पर मजबूर कर दिया है।
जबलपुर की थोक सब्जी मंडी में टमाटर इस वक्त 20 से 30 रूपये प्रति किलो मिल रहा है। बाजार में टमाटर 50 से 60 रुपये रिटेल के भाव बिक रहा है। आम लोगो के किचन में रोज इस्तेमाल होने वाला टमाटर अब खाने के मीनू से दूर होता जा रहा है। टमाटर के दामों में इजाफा होने का कारण टमाटर की खेती में वाइरस लगना बताया जा रहा है।
सब्जी मंडी में थोक रेट से सब्जियों का व्यापार करने वाले व्यापरियों का कहना है कि शादियों का जैसे ही सीजन चालू होगा टमाटर के दाम और भी मंहगे होंगे। व्यापरियों का कहना है कि टमाटर की खेती करने वाले किसान टमाटर में लगने वाले फंगस बैक्टिरिया से परेशान हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण
9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत
राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी