उज्जैन
आगर रोड स्थित कोयला फाटक शराब दुकान पर दो नवंबर की रात को दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंक दिया था। इससे दो युवक मामूली रूप से झुलस गए थे। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में दूसरा आरोपित अब भी फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपितों ने कम कीमत पर शराब नहीं देने पर विवाद किया था।
चार-पांच युवक शराब खरीदने पहुंचे थे
बता दें कि आगर रोड कोयला फाटक स्थित देशी-विदेशी कम्पोजिट शराब दुकान पर चार-पांच युवक शराब खरीदने पहुंचे थे। शराब की बोतल खरीदने के दौरान कीमत को लेकर वह दुकान के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। दुकान के कर्मचारियों ने एक युवक को पीट दिया था।
पेट्रोल बम में आग लगाई और दुकान में फेंक दिया
विवाद के करीब एक घंटे बाद एक युवक अपने साथी के साथ वापस आया था। दुकान के बाहर ही खड़े होकर दोनों ने पेट्रोल बम में आग लगाई और दुकान में फेंक दिया था। गनीमत रही कि बम दुकान के बोर्ड से टकराकर बाहर ही गिर गया था। हालांकि दो युवक मामूली रूप से झुलस गए।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बम फेंकने वाले 34 वर्षीय विपिन उर्फ भैया पुत्र हरनामसिंह परिहार उम्र 34 वर्ष निवासी सुदामा नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में दूसरा आरोपित 30 वर्षीय राहुल पुत्र गोविंद नानेरिया निवासी सख्याराजे प्रसूतिगृह के पीछे देवासगेट अब भी फरार है।

More Stories
मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण
9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत
राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी