भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुरैना की गजक और रीवा के सुंदरजा आम को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। मुरैना की गजक का स्वाद, देश ही नहीं दुनिया में सराहा जा रहा है। रीवा के सुंदरजा आम की मिठास अद्भुत है। प्रदेश का चंबल और विंध्य क्षेत्र निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुरैना की गजक और रीवा के सुंदरजा आम को जीआई टेग मिलने से इन क्षेत्रों की राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री ने विंध्य और चंबलवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

More Stories
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
तकनीकी शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की “शासी निकाय की 129वीं” बैठक हुई
बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन