सिंगरौली
भाजपा के तमाम पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा लोगों के बीच जाकर उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया तथा मिठाई खिलाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
अल्पसख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज अहमद सिद्दिकी की उपस्थिति में टाकीज चौराहा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे सैकड़ो लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया तथा प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गयी। इस दौरान उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर भाजपा के स्थापन दिवस की शुभकामनाएं दी गयी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परवेज अहमद सिद्दिकी, मुर्तजा खान, कैसर सिद्दिकी, समीर खान, लाला, महफूज सिद्दिकी, अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री संजय खान फरदीन सहित सैकड़ों की संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

More Stories
अजाक्स भवन भोपाल में कथित अवैध कब्जा, तोड़फोड़ एवं आपराधिक घटनाक्रम पर सख्त कार्रवाई की मांग
राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा