भोपाल
गुंडों और बदमाशों के लिए वज्र की तरह मेरी सरकार है लेकिन सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल है मेरी सरकार है। अगर प्रदेश में कोई गुंडागर्दी करेगा तो मामा का बुल्डोजर जरूर चलेगा। चंबल को डाकूओं से मुक्त कराया तो प्रदेश को सिमी के आतंक से मुक्त किया। कांग्रेस के लोग परेशान है कि सीएम चौबीस घंटे कैसे काम करता है। चौबीस घंटे काम करने के लिए मुझे ऊर्जा अपने भांजे-भांजियों से मिलती है।
बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह बात पिपरिया में सभा को संबोधित करते हुए कहा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पिपरिया, बीजादेही, खातेगांव, बिलकिसगंज, औबेदुल्लागंज, पठारी सहित भोपाल में तीन जगह पर सभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि पिपरिया अदभुत शहर है। पिपरिया मेरी आंखों और सांसों में बसता है। जब तक तुम्हारा भाई जीवित है अपनी बहनों के आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। लाडली बहना योजना को लेकर कांग्रेस मेरी बहुत आलोचना करती थी। यहां तक कि कांग्रेस ने इस योजना को लेकर चुनाव आयोग तक लेकर गई। लेकिन तुम्हारा भाई पीछे नहीं हटा। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही जिन बहनों का नाम योजना में नहीं जुड़ा है। सभी बहनों का नाम जोड़ा जाएगा। किसानों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर खेत में पानी पहुंचाउंगा। गेंहू 27 सौ रूपये क्विंटल, धान 31 सौ रूपये क्विंटल और गन्ना पर बोनस दिया जाएगा। किसान के पसीने का पूरा दाम दिया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित
ड्रोन कैमरों ने खोला अवैध गांजे की खेती का राज, पुलिस ने नो-नेटवर्क एरिया से जब्त किए 60 क्विंटल गांजे के 15 हजार पौधे
शाही मस्जिद छत्री चौक उज्जैन के प्रभावित हिस्से को समाज के लोग हटा रहे हैं स्वेच्छा से आमजन किसी भी अफवाह पर नहीं दें ध्यान