चंडीगढ़
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरे वाहन से टकरा जाने के कारण दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठीकरी गांव के पास हुआ।
उन्होंने कहा कि पिहोवा की तरफ से आ रहे कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर सड़क के दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से भिड़ गई।
हरियाणा में गैस स्राव
हरियाणा में गुरूग्राम अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मांडीखेड़ा गांव के पास एक मीट फैकट्री में नाईट्रोजन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. जिसकी वजह से दर्जन भर मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. मजदूरों ने इस बात की जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन को दी तो प्रबंधन के हाथ-पाव भूल गए. जल्दबाजी में मजदूरों को पास के अस्पताल में भरती कराया गया है, जहा उनका इलाज कराया जा रहा है.

More Stories
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका
पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा कदम, ‘Build New NTA’ मिशन के तहत होंगी नई भर्तियां
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, ‘गृह मंत्री देंगे जवाब’; विपक्ष की मांग पर बनी सहमति