जमशेदपुर
कुड़मियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। कुड़मी समाज के आंदोलनकारियों ने आद्रा डिवीजन के कुसतौर व खड़गपुर डिवीजन के खेमाशुली स्टेशन को जाम कर रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। इसके कारण हावड़ा-मुंबई और हावड़ा-नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित है।
आंदोलन से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
आंदोलन के कारण पिछले दो दिनों में 136 ट्रेनों को दक्षिण पूर्व रेलवे रद्द कर चुकी है। रेल प्रबंधन अब धीरे-धीरे रैक नहीं होने के कारण आठ व नौ अप्रैल की ट्रेनों को भी रद्द कर रही है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार की इन ट्रेनों को किया गया है रद्द
बिहार के लिए: टाटा-दानापुर एक्सप्रेस, दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा-थावे एक्सप्रेस व बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस।

More Stories
‘हिंदुत्व से जुड़ रहीं बेटियां ही निशाने पर क्यों?’ कंगना रनौत का नया बयान, धर्म परिवर्तन पर उठाए सवाल
हेट स्पीच केस में अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, FIR की मांग खारिज
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी