तूरिन.
पिछले सत्र के आखिर में नंबर एक रहे कार्लोस अलकाराज एटीपी फाइनल्स में पदार्पण वर्ष में पहले मैच में दो बार के चैम्पियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव से 7.6, 3.6, 4.6 से हार गए। शीर्ष आठ खिलाड़ियों के सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में 20 वर्ष के अलकाराज पिछले साल पेट में चोट के कारण नहीं खेल सके थे। दूसरे मैच में दानिल मेदवेदेव ने अपने दोस्त आंद्रेइ रूबलेव को 6.4, 6.2 से मात दी। नोवाक जोकोविच और यानिक सिनेर रविवार को अपने अपने प्रारंभिक दौर के मैच जीत चुके हैं।

More Stories
टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी फाइनल में कर सकते हैं धमाका, सूर्या के लिए साबित होंगे ‘ब्रह्मास्त्र’
तीसरी बार खिताब जीतने की चुनौती, NZ की ‘तिकड़ी’ से टीम इंडिया को होगा मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत बनाम न्यूजीलैंड – खिताब बचाने की जंग