हिंदू धर्म में कार्तिक मास का महीना त्योहारों से भरपूर रहता है। इस दौरान बहुत से त्यौहार मनाए जाते हैं करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा आदि। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को दिवाली के बाद भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भाई दूज का यह दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की लम्बी उम्र के लिए कामना करते हुए उनको टीका लगाती हैं। वर्ष 2023 में भाई दूज की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ है। इस असमंजस से आपको दूर करने के लिए हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कब मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व और उससे जुड़ी सारी इनफार्मेशन।
भाई दूज की सही डेट
पंचांग के मुताबिक कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर 2023 को दोपहर 2.36 से शुरू होगी और 15 नवंबर को रात 1.47 पर इसका समापन होगा। इस हिसाब से भाई दूजा का पर्व दो दिन मनाया जाएगा।
14 नवंबर 2023 – 14 नंवबर को दोपहर के बाद से आप टीका कर सकते हैं। इस दिन शोभन योग का भी निर्माण होने जा रहा है। जो बहुत ही खास माना गया है।
15 नवंबर 2023 – हिन्दू धर्म में हर त्यौहार उदया तिथि के अनुसार मनाया जाता है। इसके मुताबिक देखा जाए तो भाई दूज का पर्व 15 नवंबर 2023 को भी मनाया जाएगा। इस दिन टीका लगाने का शुभ समय सुबह 10.45 से दोपहर 12.05 तक है।
भाई दूज पर्व का महत्व
ब्रज में भाई दूज के पर्व की बहुत धूम देखने को मिलती है क्योंकि इस दिन मथुरा के विश्राम घाट पर भाई–बहन यमुना नदी में स्नान करते हैं। मान्यताओं के अनुसार जो भाई भाई दूज वाले दिन बहन के हाथ का भोजन करता है। उसे जीवन का हर सुख प्राप्त होता है। इस दिन देवी यमुना और धर्मराज यम की पूजा करने जाने-अनजाने में हुए पापों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इस दिन शाम के समय चार बत्तियों वाला दीपक जलाकर दीप-दान करने का भी विधान है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

More Stories
17 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें कौन सी राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
मंगल दोष से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगा तुरंत समाधान
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि के बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ