इंदौर
जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी का 44 वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी नेता एकजुट दिखे। वरिष्ठ नेताओं के साथ शहर के युवा नेता भी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी सहित वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन किया उसके पश्चात कलाकारों देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, रेल राज्य मंत्री दर्शना जर्दोष, राष्ट्रीय सह संघठन मंत्री शिव प्रकाश, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, जयपाल सिंह चावड़ा, सावन सोनकर, गोलू शुक्ला, विधायक महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
MP के 5वीं-8वीं छात्रों के लिए अहम अपडेट: 5 मार्च से कॉपियों की जांच शुरू, जल्द आएगा रिजल्ट
MP में बदल जाएगा सत्ता का केंद्र: सतपुड़ा-विंध्याचल भवन ध्वस्त, अरेरा हिल्स पर बनेगा हाईटेक भवन
छात्रों पर फीस का बोझ: कॉलेज से डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब 3 गुना महंगे