रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की दो विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यां को कराने के लिए 11 करोड़ 81 लाख 76 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 2262 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के सोननदी में अमरूवा एनीकट/काजवे के निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 23 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 205 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत सोठी वितरक नहर के आर.डी. 1100 मी.से. 1400 मी. के मध्य सुरक्षावाल का निर्माण कार्य एवं लाईनिंग मरम्मत कार्य एवं अफरीद वितरक नहर में लाईनिंग मरम्मत कार्य के लिए 4 करोड़ 58 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से कुल 2057 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।

More Stories
मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है आयुष सुरक्षा पोर्टल
Bastar में नकली डेयरी उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती, खाद्य विभाग की सघन जांच जारी