भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव इस बार त्योहारों के बीच में हो रहे हैं। शुक्रवार को देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ धनतेरस मनाई गई। चुनावी रैलियों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी धनतेरस पर खरीददारी की। सीएम शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे। बता दें कि एमपी विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार रैलियां कर रहे हैं।
चुनावी रैली के बीच भी सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी परंपरा को निभाना नहीं भूलते हैं। सीएम शिवराज रैली करने के बाद भोपाल पहुंचे। यहां वह अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मार्केट में खरीददारी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान सीएम शिवराज और साधना सिंह चुनावी टेंशन से दूर एकदम रिलेक्स मूड में खरीददारी करते दिखाई दिए।
क्या खरीदा सीएम ने
सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल मार्केट में चांदी का सिक्का खरीदने पहुंचे। सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने चांदी का सिक्का पसंद किया। पत्नी की पसंद को देखकर सीएम शिवराज मुस्कुराने लगे। इस दौरान साधना सिंह अपने हाथों से शिवराज सिंह चौहान को कुछ खिलाते हुए भी नजर आईं। शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी उम्मीदवार आलोक शर्मा भी साथ थे।
हर बार धनतेरस में खरीदी करते हैं सीएम शिवराज

More Stories
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध
सिग्नल केबल चोरी से मुंबई-हावड़ा रूट प्रभावित, 3 घंटे थमीं ट्रेनें; 19 गाड़ियां हुईं लेट
उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा