अनूपपुर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग कार्य का जायजा लेने के साथ ही चुनाव सामग्री वितरण, वापसी स्थल पर चल रही आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगाए गए सीसीटीवी के नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया तथा पॉलीटेक्निक के गलियारे तथा बाहरी भाग में व अन्य आवश्यक स्थानों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन के लिए लगाए गए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए जाने के कार्य के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से जानकारी ली।

More Stories
पन्ना की खदान में चमका 16.96 कैरेट का हीरा, बारिश के पानी में मिला ₹50 लाख का जेम क्वालिटी डायमंड
भोपाल में 3 दिन की बारिश ने खोली सड़कों की पोल! अटल पथ और लिंक रोड-2 खस्ताहाल, 527 लोगों का रेस्क्यू
Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, मंदिर घोषित करने के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने दी चुनौती