नई दिल्ली
वर्ल्ड कप 2023 में गजब की फॉर्म में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष से शादी का प्रपोजल मिला है। हालांकि एक्ट्रेस ने शमी से शादी करने के लिए शर्त भी रखी है। शमी को वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से तो प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला, मगर जैसी ही हार्दिक पांड्या चोट के चलते बाहर हुए तो शमी ने अपनी प्रतिभा का जौहर एक बार फिर पूरी दुनिया को दिखाया। शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक 4 ही मैच खेले हैं, मगर वह 16 विकेट के साथ भारत के लीडिंग विकेट टेकर हैं। शमी इस टूर्नामेंट में अभी तक दो बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।
वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी के कातिलाना परफॉर्मेंस को देखने के बाद एक्ट्रेस पायल घोष ने मोहम्मद शमी को शादी के लिए प्रपोज किया है। हालांकि इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है। पायल ने मोहम्मद शमी को अपनी इंग्लिश सुधारने को कहा है। हालांकि पायल घोष का यह ट्वीट 2 नवंबर का है अभी तक शमी ने उनके इस पोस्ट का कोई रिप्लाई नहीं किया है।
कौन है मोहम्मद शमी को प्रपोज करने वाली पायल घोष
13 नवंबर 1989 को पैदा हुई पायल घोष एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हिन्दी फिल्म के साथ बंगाली और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। अकसर वह अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियां में रहती है। उन्होंने बीते समय में अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के साथ जबरदस्ती करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

More Stories
T20 वर्ल्डकप 2026 फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच बदली, किस टीम को मिलेगा बड़ा फायदा?
T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी, रिकी मार्टिन के परफॉर्मेंस से सजेगा भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला
फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान: अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर रखना मुश्किल