इंदौर
लगातार मालवा पर फोकस कर रही प्रियंका गांधी की मालवा क्षेत्र में चौथी सभा होने जा रही है, उनके साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ भी रहेंगे। प्रियंका आज दो सभाएं और एक रोड शो मालवा में ही करे रही है। उनकी पहली सभा इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में हो रही है।
इस क्षेत्र से कांग्रेस की रीना बोरासी उम्मीदवार हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी खातेगांव जाएंगी, जहां पर वे दीपक जोशी के पक्ष में सभा करेंगी। शाम को वे वापस से इंदौर आएंगी और इंदौर एक में संजय शुक्ला के पक्ष में रोड शो करेगी। यहां पर संजय शुक्ला का मुकाबला भाजपा के राष्टÑीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ हैं। प्रियंका गांधी इससे पहले मालवा क्षेत्र के मोहनखेडा, कुक्षी और इंदौर-5 में सभााएं हो चुकी है।

More Stories
खंडवा में दिनदहाड़े डकैती: मजदूरों को बंधक बनाकर 12 बोर बंदूक और नकदी लेकर फरार
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक
यह लव जिहाद है’ — महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर बवाल, डायरेक्टर बोले: मेरे साथ विश्वासघात हुआ