बीजापुर.
मांझीगुड़ा स्थित गारमेंट फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। आग की खबर से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया की इस आगजनी की घटना को शरारती तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने बताया की इस घटना में लगभग 20 लाख रुपये की कीमत तक के कपड़े जलकर राख हो गए। हालांकि फैक्ट्री के अंदर रखी मशीनें सुरक्षित हैं और इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

More Stories
न्यायधानी बिलासपुर में जनगणना दल पर फिर हमला — बिल्हा के बाद तखतपुर के देवरीकला में कोटवार की बेरहमी से पिटाई
बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन तलाश में 579 गुमशुदा मिले, 69 नाबालिग सुरक्षित रेस्क्यू
एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज