कोलकाता
विराट कोहली को इस समय दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में विराट ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक ठोका। इसके साथ ही उन्होंने शतकों के मामले में महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। 463 वनडे खेलने वाले सचिन के नाम 49 शतक हैं। वहीं विराट ने 289वें वनडे में ही इतने शतक ठोक दिए। लेकिन एक ऐसा गेंदबाज हैं जिसके खिलाफ वनडे में करीब 15 ओवर बैटिंग करने के बाद भी विराट आज तक एक चौका भी नहीं मार पाए हैं।
केशव महाराज विराट को करते हैं परेशान
साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने विराट को वनडे में सबसे ज्यादा बार आउट नहीं किया है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशान करने वाले गेंदबाज जरूर हैं। 2022 में विराट कोहली ने उनके खिलाफ 60 गेंदों का सामना किया था। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान के बल्ले से सिर्फ 36 रन निकले और वह दो बार आउट हुए। इसमें एक डक भी शामिल है। भारत और साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड कप मैच में महाराज के खिलाफ विराट 29 गेंद पर सिर्फ 16 रन ही बना सके।
वनडे में विराट vs महाराज
| बॉल | 89 |
| रन | 52 |
| आउट | 02 |
| डॉट | 41 |
| 4/6 | 0/0 |
| स्ट्राइक रेट | 58.4 |
| औसत | 26 |
जूझते रहे पर विकेट नहीं दिया
ईडन गार्डन्स के मैदान पर जब भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला हुआ तो केशव महाराज ने पहले ही ओवर में शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। विराट कोहली को भी वह लगातार परेशान कर रहे थे। इस मौकों पर गेंद ने विराट के बल्ले को छकाया। लेकिन किस्मत उनके साथ थी और किसी पर भी बल्ले का किनारा नहीं लगा।
स्वीप नहीं खेलते विराट
कई मौकों पर विराट कोहली को स्पिन को मदद करने वाली पिच पर परेशानी होती है। इसकी बड़ी वजह है कि वह स्वीप शॉट नहीं खेलते। यह एक ऐसा शॉर्ट है, जिससे टर्न वाली पिच पर स्पिन गेंदबाजों पर दबाव बनाया जाता है। 2022 से विराट ने बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाज के खिलाफ 15 पारी में 71 की स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 9 बार आउट हुए हैं।

More Stories
सैंटनर का बड़ा बयान: बोले- अहमदाबाद में पैट कमिंस की तरह इतिहास दोहराएंगे, 140 करोड़ दिल टूटें तो भी मंजूर
भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप– NZ फाइनल से पहले डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी
फाइनल से पहले बुमराह पर न्यूजीलैंड खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले— दिन उनका भी आता है