रायपुर
7 से 9 नवंबर तक पोखरा नेपाल में होने वाले मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी ऐश्वर्या पाठक एवं धीरेंद्र वर्मा का चयन हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी शुक्रवार को नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 2022 में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में आयोजित मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था, इसी आधार पर पाठक व वर्मा का चयन भारतीय टीम में हुआ है।

More Stories
स्वनिधि महोत्सव में दिए जाएंगे चेक और निःशुल्क यूपीआई पेमेंट बॉक्स, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक और नगरीय निकाय होंगे सम्मानित
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों से भी होगी अतिरिक्त वेतन की वसूली