जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "ये(भाजपा नेता) आदिवासी युवा पर पेशाब करते हैं, फिर उस वीडियो को वायरल करते हैं। ये आदिवासियों को दिखाना चाहते हैं कि उनकी जगह कहां होनी चाहिए। इसलिए इन लोगों ने आपके लिए वनवासी शब्द निकाला है। ये सोचते हैं कि जंगल में जो जानवर रहते हैं वैसी आपकी जगह होनी चाहिए। जैसे इनके नेता जानवरों से वर्ताव करते हैं… इनके दिमाग में आप लोग जंगल के हो। आदिवासी शब्द एक क्रांतिकारी शब्द है। आदिवासी शब्द के अंदर इसकी गहराई में आपकी सच्चाई छिपी है। आदिवासी का मतलब जो इस देश के पहले मालिक हैं।"
उन्होंने कहा "भाजपा इस(आदिवासी) शब्द का इस्तेमाल नहीं करती क्योंकि उन्हें पता है कि अगर उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया तो उन्हें आपका जंगल, जल और जमीन आपको वापस लौटानी पड़ेगी।"

More Stories
कल एमपी में आगरा-मुंबई NH पर कांग्रेस का जाम, किसानों की समस्याओं को लेकर 7 जगह हाईवे बंद
पंजाब में डबल ब्लास्ट पर फारूक अब्दुल्ला का बयान: हिन्दुस्तान में धमाके होते रहते हैं, इसमें नया क्या है
ममता का ‘No इस्तीफा’ स्टंट, राहत की लाइफलाइन सिर्फ कल तक