भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान राम मंदिर को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने फिर दोहराया है कि राम मंदिर हमारे देश में हर व्यक्ति का है। यह बात कमल नाथ ने एआईएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर प्रतिक्रिया में कही, जिसमें उन्होंने कहा कि कमल नाथ ने साबित कर दिया है कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस में कांग्रेस की भाजपा और आरएसएस की तरह बराबर की भूमिका थी।
भाजपा राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर कांग्रेस को लगातार घेरने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ कह चुके हैं कि यह सभी देशवासियों का मंदिर है। उनके बयान को लेकर ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा, दोनों हिंदुत्व की विचारधारा पर काम करते हैं। इस पर कमल नाथ ने कहा कि कोई कुछ भी कहे, मुझे जो कहना था, कह दिया है।

More Stories
BJP प्रदेश प्रभारी का सख्त संदेश, 3 महीने में गुटबाजी खत्म करने के निर्देश
TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज
तमिलनाडु में नए सियासी गठजोड़ की चर्चा, PMK और विजय की TVK के बीच बातचीत तेज