भोपाल
मिशन 2023 को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता खरगौन जिले के सरवरदेवला में एक मंच पर जुटे। मौका था सुभाष यादव की जयंती पर आयोजित होने वाले किसान एवं सहाकारिता सम्मेलन का। निमाड की 16 सीटों के लिए इस एकजुटता भरे कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही अहम माना जा रहा है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व एवं वर्तमान सभी प्रदेश अध्यक्ष एक ही मंच पर दिखाई दिए।
इसके साथ ही राज्यसभा के दोनो सदस्य भी एक ही मंच पर रहे। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व यह पहला मौका है जब सुभाष यादव की जयंती पर आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एक ही मंच पर जुटे। यहां पर सभी ने शक्कर कारखाने में सुभाष यादव की प्रतिमा का अनावरण किया।
निमाड़ में हैं चार जिलों में 16 सीटें
निमाड़ में खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों में कांग्रेस के पास वैसे तो आठ विधायक हैं, लेकिन खरगौन जिले की बडवाह सीट के विधायक सचिन बिरला अब कांग्रेस के साथ नहीं माने जाते हैं। जबकि 6 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। वहीं खरगौन जिले की भगवानपुरा सीट और बुरहानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं।

More Stories
TMC में बगावत: 20 से ज्यादा सांसद अलग गुट बनाने की तैयारी में
टीएमसी में बगावत से बदला संसद का गणित, एनडीए बहुमत के करीब
निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर हमला, भारत की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने का आरोप