चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि आज कीरतपुर साहिब-श्री आनंदपुर साहिब- नंगल-ऊना वाला टोल प्लाजा मुफ्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री खुद जाकर टोल प्लाजा बंद करवाएंगे।
वहीं सी.एम. मान ने ट्वीट करते हुए लिखा," लोगों के पैसों की लूट बर्दाशत नहीं करेंगे। आज कीरतपुर साहिब-श्री आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना वाला टोल प्लाजा मुफ्त कर दिया जाएगा। इसके साथ लोगों के 1 दिन के 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे.. कंपनी द्वारा 582 दिन की अवधि बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी गई है… कंपनी ने कई बार एग्रीमेंट की उल्लंघना की है..बाकी विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।

More Stories
विकासनगर हिंसा: युवक की मौत के बाद भड़का बवाल, आरोपी का घर फूंका, इंटरनेट सेवा बंद
EPFO Update: पीएफ खाताधारकों का इंतजार खत्म? ब्याज की रकम जमा होने को लेकर आया बड़ा अपडेट
NCRB Report: शादीशुदा पुरुषों में बढ़े आत्महत्या के मामले, विवाहेतर संबंध भी बड़ी वजह के रूप में सामने आए