मुंबई
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ जारी विश्व कप मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। इस दमदार पारी की बदौलत कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार एक हजार से ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सात बार वनडे में एक कैलेंडर ईयर में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए आठवीं बार ये मुकाम हासिल किया।
सचिन तेंदुलकर ने 1994, 1996-98, 2000, 2003 और 2007 में एक कैलेंडर ईयर में वनडे में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने सात बार ये कारनामा किया है, जबकि विराट कोहली ने 2011-14, 2017-19 और फिर 2023 में ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने आठवीं बार एक कैलेंडर ईयर में एक हजार से ज्यादा रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। विश्व कप में सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है, उन्होंने 21 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली पहुंच गए हैं। उन्होंने 13 बार ये कारनामा किया है। रोहित के 12 बार ऐसा किया है। चौथे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा (12) हैं। शाकिब ने 12 बार और रिकी पोंटिंग ने 11 बार विश्व कप में 50 या उससे अधिक का स्कोर दर्ज किया है।
49वां शतक चूक गए कोहली
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 1998 में 1894 रन बनाए थे। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 118वां पचास से अधिक का स्कोर बनाकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उन्होंने दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया, लेकिन तेंदुलकर के 49 एकदिवसीय शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोहली की चाहत अधूरी रह गई। वह 94 गेंदों में 88 रन बनाकर आउट हो गए। अब सिर्फ सचिन 145 पचास से अधिक स्कोर के साथ कोहली से आगे हैं।
इससे पहले श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने अजेय मेजबान भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा की टीम ने अब तक अपने सभी छह राउंड रॉबिन गेम जीते हैं।
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक बार 1000+ वनडे रन वाले बल्लेबाज
8 – विराट कोहली (2011-14, 2017-19, 2023)*
7 – सचिन तेंदुलकर (1994, 1996-98, 2000, 2003, 2007)
विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक 50+ स्कोर-
21 – सचिन तेंदुलकर
13-विराट कोहली
12 – रोहित शर्मा
12- कुमार संगकारा
12- शाकिब अल हसन
11 – रिकी पोंटिंग

More Stories
सैंटनर का बड़ा बयान: बोले- अहमदाबाद में पैट कमिंस की तरह इतिहास दोहराएंगे, 140 करोड़ दिल टूटें तो भी मंजूर
भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप– NZ फाइनल से पहले डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी
फाइनल से पहले बुमराह पर न्यूजीलैंड खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले— दिन उनका भी आता है