नागरकुर्नूल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नागरकुर्नूल में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हम सबने तेलंगाना का सपना देखा था और सोचा था कि तेलंगाना की जनता इस राज्य पर राज करेगी। पिछले 10 साल से तेलंगाना की जनता को परे कर दिया गया है और एक राजा और उसका परिवार तेलंगाना पर राज कर रहा है। सारे के सारे पैसे वाले विभाग उनके परिवार के पास हैं… जहां भी जनता से पैसा लिया जा सकता है वो सारे विभाग KCR और उनके परिवार के पास हैं।"
राहुल गांधी ने कहा, "पहले केसीआर मुख्यमंत्री पद को अलविदा कहेंगे। उसके बाद, केसीआर से जनता के लूटे गए पैसे के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। मैंने मन बना लिया है कि CM ने जो पैसा लूटा है, वह कांग्रेस वापस आपकी जेब में डालेगी। मैं PM मोदी नहीं हूं, जब मैं कोई वादा करता हूं तो उसे पूरा भी करता हूं।"

More Stories
TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज
तमिलनाडु में नए सियासी गठजोड़ की चर्चा, PMK और विजय की TVK के बीच बातचीत तेज
राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता