मुंबई
हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। दोनों की फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स ने दी। फिल्म ने तीसरे सप्ताह तक पहुंचते पहुंचते भारत में 161 करोड़ और विदेशों में 40 करोड़ रुपए की कमाई की।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म तू झूठी मैं मक्कार निर्देशक लव रंजन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने 148 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है जबकि फिल्म में मुख्य भूमिका रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, डिम्पल कपाड़िया, स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने निभाई है।

More Stories
पैरामाउंट-वार्नर ब्रदर्स डील को अमेरिकी न्याय विभाग से मंजूरी, जांच बंद
अब्दू रोजिक का खुलासा: बिग बॉस से एक भी पैसा नहीं मिला, टीम पर लगाया धोखे का आरोप
‘पंचायत’ फेम रघुबीर यादव ने साझा किया जीवन संघर्ष, थिएटर से फिल्मी सफर तक की कहानी