दतिया
भाजपा प्रत्याशी व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का गाँवो में धुंआधार चुनाव प्रचार जारी है। सोमवार को भी डॉ मिश्रा ग्राम मकोनी, ग्राम खेरी सहित अन्य गाँवो में पहुँचे और नुक्कड़ सभाएं ली।
डॉ मिश्रा ने कहा कि राजेन्द्र भारती यहां 10 साल विधायक रहे उनके पिता 25 साल विधायक रहे लेकिन इन 35 सालों में उन्होंने दतिया के लिए कुछ नही किया। मुझे 15 साल मिले मैंने दतिया की तस्वीर बदलने के लिए रात दिन एक कर दिया। आज का दतिया विकास कि उड़ान भरता दतिया है। अब इसे आपके सपनो का दतिया बनाना है उन्होंने कहा कि आप खुद स्वीकार करते हो कि दतिया के लिए भारती परिवार ने कुछ नही किया इसके बाद भी कुछ वोट तो उनके पास जाते ही है, क्यों।
क्योंकि वह लोग कांग्रेस के झूठ व भ्रम में फंस जाते है। कांग्रेसी जब यह झूठ बोलते है कि भाजपा को जिताया तो यह संविधान बदल देंगे तो आप विश्वास कर लेते हो। फिर दूसरा चुनाव आता है तो बोलने लगते है कि भाजपा को जिताया तो आरक्षण खत्म कर देंगे आप फिर विश्वास कर लेते हो ऐसे ही झूठ बोलकर वह भ्रम फैलाते है और उसमें कई लोग फस कर गलत आदमी को वोट दे देते है। इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी आयंगे मुझे गाली देंगे और फिर नया झूठ का मायाजाल फैलाएंगे। लेकिन में आपको पहले ही सचेत कर रहा हूं इनके भ्रम में अब आपको नही फंसना है। भाजपा को जिताने के लिए कमल के निशान पर ही वोट डालना है।

More Stories
तमिलनाडु में नए सियासी गठजोड़ की चर्चा, PMK और विजय की TVK के बीच बातचीत तेज
राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता
INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश-उद्धव दूर, क्या फिर उठे एकजुटता पर सवाल?