लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती छह नवंबर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटेंगी और पांच दिनों में नौ चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि बसपा प्रमुख छह से आठ नवंबर के बीच हर रोज दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी जबकि वह दस नवंबर को दतिया (सेवड़) और 14 नवंबर को भिंड,मुरैना में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार करेंगी।
आप को बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपना फैसला 17 नवंबर को ईवीएम में कैद करेंगे। हालांकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है, लेकिन बड़ी बात है कि बसपा, सपा, आम आदमी पार्टी कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है, वहीं इस चुनाव को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जहां सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता बचाए रखने के लिए जोर लगा रही है तो वहीं विपक्षी कांग्रेस 2018 की तरह सत्ता का सूखा खत्म कराने के लिए जोर लगा रहा है।
MP में 17 नवंबर को मतदान:
मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन शेष नहीं हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 230 विधानसभा (Assembly) सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है, चुनाव को लेकर अब प्रचार जोर पकड़ने लगा है। वही अब बहुजन समाज पार्टी की नजर मध्य प्रदेश में दलित और आदिवासी समुदाय के वोटों पर हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव जीतने के लिए प्रदेश में रैली और जनसभा करेंगी।

More Stories
TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज
तमिलनाडु में नए सियासी गठजोड़ की चर्चा, PMK और विजय की TVK के बीच बातचीत तेज
राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता