भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आँवला, कचनार और जामुन के पौधे लगाए। विधायक शिशुपाल यादव, स्टेट प्रेस क्लब इंदौर के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल सहित सर्वमनोहर लिम्बोदिया, संजीव श्रीवास्तव, आकाश चौकसे, विवान सिंह और आशीष रघुवंशी साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बालक देवांश खत्री ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बालिका रिदिमा, अनाया और उनके माता-पिता हिमांशु गुप्ता तथा श्रीमती लक्की गुप्ता ने भी पौध-रोपण किया। सतना चित्रकूट के आशीष सिंह और शिवम साहू भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान को स्टेट प्रेस क्लब इंदौर के सदस्यों ने वृक्षारोपण पट्टिकाएँ भी भेंट की।

More Stories
बॉक्सिंग वर्ल्ड कप के लिए मध्यप्रदेश की मुक्केबाज माही लामा का भारतीय टीम में चयन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण
भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए लोकेंद्र आर्य, कभी गांव वाले कहते थे- ‘लंगड़ा बेटा किसी काम का नहीं’