नई दिल्ली
अगर सबकुछ ठीक रहा तो अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) नवंबर के अंत तक बिक जाएगी। इस कंपनी का मालिकाना हक हिंदुजा समूह के पास होगा। हिंदुजा ग्रुप कंपनीज (इंडिया) के चेयरमैन अशोक पी. हिंदुजा के मुताबिक इस साल नवंबर के अंत तक रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि हिंदुजा समूह की कंपनी- इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) रिलायंस कैपिटल के लिए एकमात्र बोलीदाता के रूप में उभरी है। हालांकि, यह अधिग्रहण टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स के साथ कानूनी लड़ाई में फंसी हुई है। टोरेंट नीलामी के दूसरे दौर में बाहर हो गई थी। इसके बाद टोरेंट ने हिंदुजा समूह के दावे को कोर्ट में चुनौती दी है।
क्या है आगे का प्लान
अशोक हिंदुजा ने कहा कि रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण से हिंदुजा समूह को जीवन बीमा, सामान्य बीमा और स्वास्थ्य बीमा के अलावा एआरसी (परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी) और स्टॉक ब्रोकिंग जैसे क्षेत्रों में ले जाया जाएगा। हिंदुजा ने कहा कि इसकी बदौलत हमारा दायरा बढ़ जाएगा। अशोक हिंदुजा ने कहा कि उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक, बीएफएसआई सेक्टर का ज्यादातर 95 फीसदी हिस्सा कवर हो जाएगा।
हिंदुजा समूह अगले पांच से सात वर्षों में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में 35-40 बिलियन डॉलर का मूल्य सृजन करने का लक्ष्य बना रहा है। हिंदुजा समूह अन्य व्यवसायों के अलावा इंडसइंड बैंक, हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस और हिंदुजा बैंक (स्विट्जरलैंड) के साथ भी जुड़ा है।

More Stories
शेयर बाजार में 25 साल बाद सबसे लंबी गिरावट, 8 हफ्ते में ₹26 लाख करोड़ स्वाहा
TATA को चुनौती! Mahindra की EV बिक्री ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा, सितंबर में भी दमदार प्रदर्शन
निफ्टी सिर्फ 13% टूटा, लेकिन बाजार में मची बड़ी तबाही; 102 शेयर आधे से भी नीचे