पुणे
श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा बायीं जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण रविवार को विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए। कुमारा अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति ने उनके स्थान पर दुशमंत चमीरा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। कुमारा ने श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए थे।
चमीरा को विश्व कप के लिए श्रीलंका की शुरुआती टीम में जगह नहीं दी गई थी क्योंकि वह लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे। बाद में हालांकि चमीरा और एंजेलो मैथ्यूज को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया था। मैथ्यूज को पहले ही चोटिल तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की जगह टीम में शामिल कर दिया गया था।

More Stories
सैंटनर का बड़ा बयान: बोले- अहमदाबाद में पैट कमिंस की तरह इतिहास दोहराएंगे, 140 करोड़ दिल टूटें तो भी मंजूर
भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप– NZ फाइनल से पहले डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी
फाइनल से पहले बुमराह पर न्यूजीलैंड खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले— दिन उनका भी आता है