पन्ना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहते हैं कि उनकी 'चक्की' बहुत बारीक पीसती है, लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया।
चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि कांग्रेस में लगातार चक्कियां चल रहीं हैं। कमलनाथ अक्सर कहते हैं कि उनकी चक्की बहुत बारीक पीसती है, लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया।
कमलनाथ टिकट कटने वाले प्रत्याशियों से कह रहे थे कि वे जाकर दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के कुर्ते फाड़ें, लेकिन कमलनाथ के सभी समर्थकों के टिकट कटवा कर दिग्विजय सिंह अब कमलनाथ के ही कुर्ते फटवा रहे हैं। उनकी चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा गर्व से जनता के बीच समर्थन मांगने जा रही है। पूरे प्रदेश में जो वातावरण है, उससे पूरा विश्वास है कि भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कई बार राज्य में सार्वजनिक मंचों से ये कहते हुए अधिकारियों को चेतावनी देते सुनाई दिए गए हैं कि उनकी 'चक्की' बहुत बारीक पीसती है। चौहान उनके इसी बयान का संदर्भ दे रहे थे।
वहीं दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम में छेड़खानी की आशंका से जुड़े बयान को लेकर चौहान ने कहा कि वो हार के कारण अभी से बहाने ढूंढने लगे हैं। 'राजा' बहुत समझदार हैं, उन्हें पता है कि हारने वाले हैं इसलिए अभी से वो मशीन पर दोष मढ़कर छुट्टी पा रहे हैं। दिग्विजय सिंह समूचे राज्य में 'राजा' के नाम से भी पहचाने जाते हैं।
कांग्रेस द्वारा चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी बदले जाने पर चुटकी लेते हुए चौहान ने कहा कि पहले 'कपड़ा फाड़' कांग्रेस थी, अब 'टिकिट बदल' कांग्रेस हो गई है।

More Stories
मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा
PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल