ग्वालियर/शिवपुरी
एक सैकड़ा से अधिक अपराधों में संलिप्त गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर आ रहा पुलिस का वाहन बीच सड़क पर आई गाय से टकराकर पलटने से बाल-बाल बच गया। शिवपुरी-दतिया जिले के बॉर्डर पर हुए इस हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद काफिला कुछ देर रुकने के बाद आगे बढ़ गया। गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात से प्रयागराज ले जाने वाला पुलिस का काफिला सोमवार सुबह जब शिवपुरी जिले से झांसी के लिए जा रहा था, इसी दौरान जब वह तेंदुआ थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी-दतिया जिले के बॉर्डर पर स्थित खराई चेकपोस्ट से होकर गुजर रहा था, तभी अचानक एक गाय अतीक अहमद की वैन के सामने आ गई, अतीक की वैन से टकराकर गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में अतीक की वैन पलटने से बाल-बाल बच गई। इसके बाद काफिला कुछ देर के लिए रोका गया, फिर वह प्रयागराज के लिए आगे बढ़ गया।
देर शाम पहुंचेगा प्रयागराज
अतीक आज देर शाम तक प्रयागराज पहुंचेगा। यहां उसे जेल में रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कल उसे प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया जाएगा। एक्सपर्ट के मुताबिक अतीक पर अपहरण और हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज हैं। उसे फांसी की सजा हो सकती है।
टीआई ने की पुष्टि
अतीक अहमद को लेकर जा रहे काफिले का वाहन एक गाय से टकरा गया था, जिससे गाय की मौत हो जाने की सूचना है।
मनीष जादौन, थाना प्रभारी, तेंदुआ

More Stories
मैहर में मां शारदा मंदिर का रोपवे 10 दिन बंद, श्रद्धालुओं के लिए जारी की नई दर्शन व्यवस्था
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 66वें जन्मदिन पर बड़े संकल्प, परिवार संग पौधे रोपे, विदिशा में शुरू की फ्री मामा कोचिंग
मुंबई प्राधिकरण ने सौरभ शर्मा के 100 करोड़ के गोल्ड-कैश को बेनामी लेनदेन माना, चेतन गौर को बेनामीदार बताया