कवर्धा.
जनसभा के संबोधन के दौरान विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को नोटिस जारी किया है। बयान में उन्होंने एक धर्म पर निशाना साधा था। 30 अक्तूबर शाम पांच बजे तक उनसे जवाब मांगा है।
बीते 18 अक्तूबर, बुधवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भाजपा की ओर से कवर्धा व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन जमा करने से पहले आमसभा का आयोजन किया गया था।
इस आमसभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। उन्होंने आमसभा को दोपहर 2 बजे संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान एक धर्म विशेष को लेकर बयान दिया था।
संबोधन के दौरान ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि आज हमारे देश में कांग्रेस के शासन काल में लव जिहाद शुरू हुआ। आज छत्तीसगढ़ और हमारे असम के आदिवासियों को हर दिन धर्मातरण के लिए उकसा दिया जाता है और जब उनके खिलाफ आवाज उठती है तो भूपेश बघेल बोलते हैं हम लोग सेक्यूलर हैं। इसके अलावा कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को नोटिस जारी किया है। 30 अक्तूबर शाम पांच बजे तक उनसे जानकारी मांगी है।

More Stories
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल
छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी