रायपुर
अंतागढ़ विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर रहे है। अंतागढ़ के साथ ही राजधानी रायपुर पुरानी बस्ती में स्थित उनके कार्यालय में कार्यकतार्ओं का रोजाना ही जमावड़ लग रहा है। आज भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उनके रायपुर कार्यालय पहुंचे थे और जमकर अनुप नाग जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। अंतागढ़ में अब त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है क्योंकि 300 कांग्रेसियों ने अपने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है और इस्तीफे का दौर लगातार जारी है। एक दिन पहले ही जिला कांग्रेस प्रवक्ता समेत 29 कांग्रेसियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था।

More Stories
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव