रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में रायपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में धरसींवा से छाया वर्मा, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, पश्चिम से विकास उपाध्याय, रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास, अभनपुर से धनेंद्र साहू और आरंग से शिव डहरिया शामिल थे।
नामांकन दाखिल से पहले सभी प्रत्याशी शहर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी मैदान में में एकत्र हुए जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित किया गया। इसके बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थक कार्यकतार्ओं के साथ कलेक्टोरेट परिसर पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया।

More Stories
रायपुर : रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण