रायपुर.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल के बीच इन दिनों राजनेताओं का एक-दूसरे पर बयान देने का सिलसिला जारी है। दो दिन पहले ही देशभर में नेताओं से लेकर आम आदमी तक सभी ने नवरात्र का त्योहार मनाया। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नवमी के दिन कन्या पूजन किया। उन्होंने अपने आवास पर पूजा की।
शिवराज सिंह के कन्या पूजन को लेकर पत्रकारों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से प्रतिक्रिया मांगी, जिस पर उनका कहना था कि यह सब नौटंकी है। हालांकि इस पर दिग्विजय को भी सीएम शिवराज की ओर से तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेटियों को टंच माल कहने वाले क्या जानें कन्या पूजन के बारे में। वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह की ही पार्टी से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधिवत कन्या पूजन किया। ऐसे में एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कन्या पूजन करने को लेकर दिग्विजय की क्या प्रतिक्रिया रहेगी?

More Stories
रायपुर : रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण