नई दिल्ली
राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती? इस बात की चर्चा चल ही रही थी कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का एक वीडियो चर्चा में आ गया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भीषण ठंड और कोहरे के बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का नंगे बदन डांस करने का विडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में दूसरा चरण चल रहा है। इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता डांस करते हुए दिख रहे हैं।
बस के ऊपर चढ़, नंगे बदन किया डांस
उत्तर प्रदेश में चलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में दूसरे चरण में चल रही है। इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता बस के ऊपर चढ़ कर डांस करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। बड़ी बात ये है कि इस दौरान उन्होंने शर्ट नहीं पहली हुई है। दरअसल पूरी भारत जोड़ो यात्रा दौरान राहुल गांधी केवल एक टी शर्ट में ही चल रहे हैं। इस दौरान लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि इतनी भीषण ठंड में कोई व्यक्ति एक टीशर्ट में बाहर कैसे टहल सकता है। राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती इस बात को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा था।
उठक-बैठक भी किया
बस पर डांस कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े कुछ लोगों के हाथों में कांग्रेसी नेताओं के नाम के पोस्टर भी हैं। डांस के साथ-साथ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उठक-बैठक भी कर रहे हैं।
राहुल गांधी की टी-शर्ट से जोड़ कर देखा जा रहा है
भीषण ठंड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यूं नंगे बदन डांस करने को राहुल गांधी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल राहुल गांधी इतनी भीषण ठंड में मात्र एक टी-शर्ट में यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती? लोग इस बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं।
हरियाण में दूसरे चरण में है भारत जोड़ो यात्रा
उत्तर प्रदेश से निकलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर हरियाणा पहुंची है। भीषण ठंड में करनाल पहुंची इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे काफिले में लोगों के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में चल चुकी है। यात्रा का रूट कुछ इस तरह बनाया गया है कि एक बार हरियाणा फिर उत्तर प्रदेश के बाद एक बार फिर से यात्रा हरियाणा में पहुंची है।

More Stories
कांग्रेस के लिए 2028 बना ‘करो या मरो’ का साल, दिग्गज नेता बोले- BJP नहीं, अपने ही कमजोर करते हैं पार्टी
क्या टीएमसी में होगा ‘शिंदे मॉडल’? ऋतब्रत बनर्जी को लेकर बंगाल की राजनीति में हलचल
बंगाल राजनीति में बड़ा उलटफेर, 58 विधायकों ने ऋतब्रत को अपना नेता माना