रायपुर
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने 44 बिन्दुओं पर अपना घोषणा पत्र भी जारी किया है। पार्टी ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3200 रुपये करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ियों को आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा की हम त्योहार के दिन ही अपने प्रत्याशी का एलान करना चाह रहे थे, इसलिए आज प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्यशियो की घोषणा की है। 31 प्रत्याशियों के लिस्ट में पाटन से मघुकांत साहू, कसडोल से डॉ. देवेश वर्मा, राजनांदगांव से मनीष देवांगन को टिकट दिया गया है। इस पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
स्टॉक पंजी प्रस्तुत नहीं करने पर ए.के. राइस इंडस्ट्रीज की दोनों इकाइयों पर कार्रवाई, 32,878 क्विंटल धान और 1,425 क्विंटल चावल जब्त