भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर प्रदेश में 9 अक्टूबर से आचार संहिता प्रभावशील है। इस बीच प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। 9 से 24 अक्टूबर तक एनफोर्समेंट एजेंसियों ( एफएसटी, एसएसटी और पुलिस) द्वारा प्रदेश में 133 करोड़ 88 लाख 77 हजार 215 रुपये की कार्रवाई की गई है।
संयुक्त टीम द्वारा 14 करोड़ 77 लाख 26 हजार 30 रुपये नगद, 23 करोड़ 93 लाख 68 हजार 115 रुपये की अवैध शराब, 9 करोड़ 30 लाख 1 हजार 400 रुपये के मादक पदार्थ, 51 करोड़ 77 लाख 97 हजार 936 रुपये की अमूल्य धातु, सोना-चांदी/ ज्वेलरी तथा 34 करोड़ 36 लाख 83 हजार 734 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।

More Stories
वैदिक घड़ी की डिजिटल गूँज: 78 लाख+ लोगों तक पहुँची भारतीय कालगणना की पहचान
प्रशासनिक, अंतर्विभागीय समन्वय एवं विधिक विषयों में विभागीय पक्ष तत्काल प्रस्तुत कर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ललिताराम जन विकास कल्याण समिति ने 300 मेधावी छात्रों का किया भव्य सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन