भोपाल
शहर में आज महानवमी पूरी श्रद्धाभाव से मनाई जा रही है। शहर के काली मंदिर, माता मंदिर, कर्फ्यू वाली माता का मंदिर, रायसेन रोड कंकाली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।
उपवास रख मां दुर्गा के पावन चरणों में पूजा-अर्चना करने वाले साधकों की सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों और घरों में मां दुर्गा को हलवा, पूरी, चने का भोग लगाया गया। मंदिरों के अलावा घर और सजे पांडालों में भी कन्या पूजन का सिलसिला सुबह से ही जारी है, जो देर रात तक चलेगा। इसके अलावा दुर्गा पांडालों में हवन पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
माँ चामुण्डा दरबार के पुजारी के अनुसार महानवमी तिथि का आरंभ 22 अक्टूबर को रात में आठ बजे से हो गया है। उदया तिथि में नवमी तिथि होने से महानवमी का कन्या पूजन सोमवार 23 अक्टूबर को हो रहा है। आज शाम में 5:45 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। नवमी पर श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा का संचार मकर राशि में और गुरु मेष राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है।
मां काली को ओढ़ाई 1001 मीटर लंबी चुनरी
कालका चौराहा स्थित काली मंदिर में रविवार को मां काली को 1001 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई गई। इससं पहले चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा राहुल नगर, माता मंदिर बैरागढ़ से शुरू होकर साधु वासवानी स्कूल, डॉक्टर ज्ञान चांदनी मार्ग, जैन मंदिर से चंचल चौराहा से होते हुए कालका चौराहा स्थित काली मंदिर पर समाप्त हुई। यहां पर विधि विधान से मां को चुनरी चढ़ाई गई। इसके बाद महाआरती का वितरण किया गया।

More Stories
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’
जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल