भोपाल
कांग्रेस की गुरुवार कोई सूची और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कांग्रेस की टिकट वितरण की स्थिति ऐसी है कि कुछ कमल नाथ जी ले गए कुछ दिग्विजय जी ले गए, बाकी हाथ मलते रह गए। एक अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है दूसरा अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है।
सीएम ने कहा इंडिया गठबंधन तो बनने से पहले ही टूट गया। इसका कोई भविष्य ही नहीं है ये घमंडिया लोग बिखर गए। सीएम ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा.. उन्होंने चिरकुट जैसे जिन शब्दों का प्रयोग किया है इससे उनके मन की स्तिथि समझी जा सकती है कि कांग्रेस ने कितना धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि इनकी दिल्ली में दोस्ती है और राज्यों में लड़ रहे हैं।

More Stories
महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक, उनका अदम्य साहस हर पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा