नई दिल्ली
बदलते मौसम ने लोगों को परेशान करके रख दिया है, आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान में कमी आएगी।
कहीं-कही ओले भी गिर सकते हैं
केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि हिमाचल, हरियाणा, जम्मू, पंजाब , उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कश्मीर, हिमाचल , उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान काफी तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कही ओले भी गिर सकते हैं।
मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया
पूर्वोत्तर और दक्षिण के तटीय इलाकों में आज काफी तेज बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिमी अरब सागर में तो हवाओं का गति 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। तो वहीं पंजाब-हरियाणा में आज ओले गिर सकते हैं। इसलिए यहां यलो अलर्ट जारी है। मौसम का ये उल्टा-पुल्टा रूख पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है जो कि इस वक्त ईरान के ऊपर बना है और अगले दो दिनों में इसका रूख North India की ओर होगा और इसी कारण देश में मौसम बिगड़ा हुआ है।
दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई
वैसे आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। फिलहाल कई दिनों की बारिश की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है, हालांकि आज भी हवा दूषित ही है।

More Stories
तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?