September 26, 2026

तेंदूपत्ता संग्राहकों की समस्याओं पर चर्चा कराने भाजपा विधायकों ने रखी मांग, स्पीकर ने किया अग्राह्य

रायपुर

शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को तेंदूपत्ता संग्राहकों की समस्याओं को लेकर भाजपा विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की। इसे छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने अग्राह्य कर दिया। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया और सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शून्यकाल में तेंदूपत्ता संग्राहकों का मुद्दा उठाया था।