रायपुर.
छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में दोपहर को तेज धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इस महीने के आखरी सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज धूप की गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल, इन दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। देर रात के बाद आउटर क्षेत्रों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर से तापमान में मामूली गिरावट शुरू होगी। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी। छत्तीसगढ़ में बीते दिनों सोमवार को तिल्दा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस कांकेर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण
CG कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 25 कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण; 20 को कारण बताओ नोटिस
Durg में ऑटो-ई-रिक्शा की होगी डिजिटल पहचान, 16 अगस्त से QR कोड रजिस्ट्रेशन शुरू