मुंबई
भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर धमाल मचा दिया है। प्रियंका चोपड़ा और दलेर मेहंदी के बाद सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर अक्षरा सिंह ने धमाल मचा दिया है। कैप्टन टीएमटी के कंपनी के डीलर्स मीट के अवसर पर अक्षरा ने ड्रीम क्रूज पर एक से बढ़ कर एक भोजपुरी और हिंदी गानों पर अपने डांस मूव्स से सबों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली ऐसी कलाकार बन गई हैं, जिसे ड्रीम क्रूज पर आमंत्रित किया गया था। कैप्टन टीएमटी के कंपनी के डीलर्स मीट के दौरान ही अक्षरा को कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बना लिया है। अक्षरा के पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के दो सितारे सौरभ गांगुली और हरभजन सिंह कैप्टन टीएमटी के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं। इसे मौके पर अक्षरा सिंह ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में एक लड़की का आगे बढ़ना आसान नहीं होता है। वहाँ ताकत और जुनून के साथ आगे बढ़ने में आप लोगों का सपोर्ट मिलता हैं। इसके लिए मैं सबकों का दिल से शुक्रिया। मैं यहाँ उमंग कैप्टन स्टील परिवार से जुड़ कर कृतज्ञ महसूस कर रही हूँ। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

More Stories
अलायंस में सलमान खान ने सुनाए जेल के दिन, बताया कैसे गुजरे मुश्किल पल
राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम
सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था